आरा, अक्टूबर 10 -- शारदीय नवरात्र की तैयारियां Ara News: इस बार हाथी पर होगा मां का आगमन, मुर्गे पर विदाई चित्रा नक्षत्र में होगी घट स्थापना, बाजारों में बढ़ी रौनक, पंडालों को दिया जा रहा अंतिम रूप आरा/पीरो, निज प्रतिनिधि। देवी मंत्रों के पवित्र उच्चारण और ढाक की गूंज के बीच शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियों ने पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। पीरो शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों के निर्माण और साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होकर 20 अक्तूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। बाजारों में भी नवरात्र को लेकर रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। श्रद्धालु पोशाक और शृंगार के सामान की खरीदारी कर रहे हैं...