Ara News: दूध गर्म करने में आग से जल बुजुर्ग महिला की मौत
आरा, नवम्बर 5 -- Ara News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर हुआ हादसा गैस के रिसाव के कारण कपड़े में आग पकड़ने और जलने से गयी महिला की जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर दूध गर्म करने के दौरान आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी नवल किशोर शर्मा की 65 वर्षीया पत्नी चंपाकली देवी थीं। वह पिछले कई वर्षों से करमन टोला मोहल्ले में अपना मकान बनाकर पति के साथ रहती थीं। नवल किशोर शर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वे पहले मंजिल वाले कमरे में थे। उनकी पत्नी नीचे गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रही थी। उसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.