आरा, अक्टूबर 18 -- आरा में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट Ara News: -मेयर इंदु देवी ने उद्घाटन कर महिलाओं को सौंपा पिंक टायलेट -टॉयलेट में छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं के लिए सुविधा आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मोके पर महिलाओं की सुविधा, स्वच्छता और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए आरा नगर निगम की मेयर इंदु देवी ने शहर की महिलाओं को पिंक टॉयलेट की सौगात दी। आरा क्लब रोड के नहर विभाग के सामने मेया इंदु देवी ने पिंक टॉयलेट का उद्घाटन कर इसे महिलाओं को समर्पित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में आने वाली महिलाओं, बहन-बेटियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित व सुविधाजनक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है। दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो...