आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: शाहपुर। दुर्गापूजा के मद्देनजर करनामेपुर थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने लोगों से शांतिपूर्वक और सद्भावना के माहौल मे मिल-जुल कर खुशी-खुशी दुर्गापूजा का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, एसआई रामेश्वर मंडल, एएसआई अंशु पटेल, पीटीसी विश्व मोहन सिंह, विजय मिश्र, मंगल सिंह, ऋषि कुमार चौधरी, रविरंजन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग...