आरा, सितम्बर 15 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। आगामी 16 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय में विशेष दिव्यांगता जांच सह मूल्यांकन शिविर के लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने बताया कि दिव्यांग छात्रों की जांच के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। टीम में डॉ हम्माद जफर, डॉ चंदन कुमार गुप्ता और नेत्र विभाग के सहायक प्रभाकर को शामिल किया गया है। चिकित्सकों की टीम बुधवार को आवश्यक संसाधनों के साथ शिविर में शामिल होगी। यह भी पढ़ें- पीरो में 16 को दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जांच शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...