आरा, अक्टूबर 10 -- ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी Ara News: नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के चलते संपूर्ण क्रांति, मगध और अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन ठप - दो माह पहले बुक कराए थे टिकट, अब बस से यात्रा करने को हो रहे मजबूर आरा, निज प्रतिनिधि । नई दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर की गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेल परिचालन में बदलाव से बिहार आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। नई दिल्ली से आरा होकर जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के रद्द होने से त्योहारों में घर लौटने की तैयारी पर पानी फिर गया। नई दिल्ली से आरा होकर बिहार के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचने वाली 12394 नई दिल्ली राजेन्द्रनगर सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, 22362 नई दिल्ली राजेंद्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनों क...