Ara News: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत
आरा, अक्टूबर 12 -- पीरो में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत Ara News: -पीरो थाना क्षेत्र के हरी टोला लाइन होटल के समीप की हुआ यह हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हरि टोला के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान मौत हो गयी। मृत युवक पीरो थाना क्षेत्र के हरि टोला गांव निवासी स्व. बृजा सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार था। रिश्ते के भतीजे अभिषेक कुमार ने बताया कि राजीव रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे साइकिल से मजदूरी करने के लिए पीरो जा रहा था। उसी दौरान हरि टोला स्थित लाइन होटल के समीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.