आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर हादसा -कोयला फैक्ट्री से काम कर लौटने के दौरान बाइक ने मारी ठोकर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत अधेड़ गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव निवासी स्व. घुटुन पासवान के 56 वर्षीय पुत्र भगवान पासवान थे। वह गड़हनी स्थित कोयला फैक्ट्री में काम करते थे।

विस्तृत जानकारी भतीजे मुन्ना कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसके चाचा गड़हनी स्थित कोयला फैक्ट्री से काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान सहंगी मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। इसमें वे ग...