Ara News: तीन रोज से लापता युवक का बनास नदी से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका
आरा, अगस्त 4 -- Ara News: गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर धमनियां गांव की घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप टोला स्थित बनास नदी से मिला शव गड़हनी। एक संवाददाता भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर धमनिया गांव से तीन रोज से लापता युवक की मौत हो गयी है। उसका शव मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के बराप टोला स्थित बनास नदी से बरामद किया गया। डूबने से युवक की मौत होने की बात कही जा सकती है। शव पूरी तरह फुल गया था। मृत युवक की पहचान शांतिनगर धमनिया गांव निवासी स्व. शिवजी मुसहर का 41 वर्षीय पुत्र धनजी मुसहर के रूप में की गयी है। रिश्ते के भतीजे दिनेश कुमार ने बताया कि वे रविवार की दोपहर शौच करने धमनिया गांव स्थित बनास नदी की ओर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो आसपास के गांव और सभी रिश्तेदारों के पास फोन कर पता किया गया। लेकिन, कुछ पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.