आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाने की पुलिस हर्ष फायरिंग और सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पिरौंटा गांव निवासी माही राम यादव के पुत्र शिव कुमार यादव और गनौली गांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र पवनजीत कुमार शामिल हैं। शिव कुमार यादव पर चार साल पहले एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, जबकि पवनजीत कुमार पर सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से बुधवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है।

हर्ष फायरिंग का मामला पुलिस के अनुसार 16 मई 2022 की रात रतन दुलारपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव का पुत्र विनियक यादव, अपने पड़ोसी राहुल यादव के साथ गांव के ही स्व. राजकुमार के बेटे सोनू कुमार उर्फ पंकज के तिलक समारोह में शा...