आरा, अगस्त 30 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र तरारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को पूर्व मुखिया रामसकल सिंह यादव की 33वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामसकल सिंह यादव अपने नम्र स्वभाव, कर्मठता, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जीवनपर्यंत तरारी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके चलते वे आजीवन लोकप्रिय और समर्पित मुखिया के रूप में लोगों के दिलों में बसे रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: पूर्व मुखिया राम सकल सिंह की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी उपस्थि...