आरा, नवम्बर 5 -- काजी टोला में पुलिस की छापेमारी Ara News: नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला की कबीर मठिया के पास पकड़े गए चारों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला की कबीर मठिया के पास ताश के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने देसी तमंचे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हाल में ही जेल से जमानत पर आया था। इसके पास से एक पिस्टल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में काजी टोला निवासी मो. जीमल उर्फ आजम, मो. अकरम, मो. साजिद और मो.फैजी उर्फ आदिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मो. जमील उर्फ आजम किसी मामले में जेल गया और हाल में जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में चारों के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। जानकारी के अनुस...