Ara News: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती मनी, पूर्व सांसद आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि
आरा, नवम्बर 10 -- डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर योगदान को किया याद Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार निर्माता, संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 155वीं जयंती श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मनाई गई। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. सच्चिदानंद सहाय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजा और डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. सिन्हा के राष्ट्रीय, सामाजिक, शैक्षणिक और ऐतिहासिक योगदान की चर्चा की और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. केएन सिन्हा ने उनके जीवन वृत्त, बिहार नवनिर्माण तथा संविधान की मूल प्रति पर दस्तखत के लिए आरा ले आने की चर्चा की। सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन करते हुए डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.