आरा, अक्टूबर 31 -- बिलौटी के पास सड़क हादसा Ara News: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप शनिवार को हादसा जख्मी पत्नी का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। मृत शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय थे। वह पेशे से पुजारी थे और पूजा-पाठ करने का काम करते थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुजारी के चचेरे भाई सुनील कुमार पांड...