आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के बधार में बुधवार की दोपहर हुआ हादसा बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे सभी, तभी गिर पड़ा ठनका अस्पताल लाने में किसान ने रास्ते में तोड़ा दम, घायलों का चल रहा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के बधार में बुधवार की दोपहर ठनका गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक किसान की मौत हो गयी।

घायलों की स्थिति हादसे में किसान के साथ खड़ी महिला सहित दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत किसान कोसडिहरा गांव निवासी राम अयोध्या सिंह के 41 वर्षीय पुत्र राज बिहारी सिंह थे। घायलों में उसी गांव के निवासी स्व. राम मोहन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र रामगति सिंह और विजय सिंह की 40 वर्षीया पत्नी मंजू देवी शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर ...