आरा, जुलाई 6 -- Ara News: भोजपुर के सिकरहट्टा दरगाह के समीप सोमवार की सुबह हुआ हादसा मिट्टी अनलोड कर लौटने में हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर भोजपुर जिले के सिकरहट्टा दरगाह के समीप सोमवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक से बचने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव विजय बैठा के 36 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बैठा के रूप में की गयी है。

हादसे का विवरण हादसे के बाद देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर सिकरहट्टा थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चालक के चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि सोनू कुमार बैठा सोमवार की सुबह बालू लेकर पीरो इलाके में गया ...