आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा, हिप्र.। शहर के मदनजी के हाता स्थित आयकर अधिवक्ता डॉ शालीन कुमार के आवास पर पर टैक्सेशन बार एसोसिएशन आरा की बैठक हुई। अध्यक्षता आयकर के वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार सिंघानिया ने की । बैठक की शुरुआत टैक्सेशन बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष भारत मिश्र को उनके असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि से हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया किया। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंघानिया, सचिव पद पर रमेश पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह और राजकुमार प्रसाद, संयुक्त सचिव के पद पर प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर दुर्गेश उपाध्याय, ऑडिटर के पद पर शशिकांत उपाध्याय का चयन हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद मिश्रा को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया। मौके पर डॉ शालीन कुमार, डॉ शाश्वत कुमार, संजय सिंह, दिनेश कुमार सिन्हा, र...