आरा, सितम्बर 7 -- Ara News: -शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा/शाहपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में सोमवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक पांडेयपुर गांव निवासी स्व. अक्षय लाल कुमार के 42 वर्षीय पुत्र गुलाबचंद कुमार थे। चचेरे भाई सुखदेव पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह गुलाब चंद काम करने जा रहे थे।

हादसे का कारण रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। वे उसी तार की चपेट में आगे और उन्हें करंट लग गया। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे और उन्हें इलाज...