आरा, अगस्त 31 -- Ara News: शाहपुर। करनामेपुर थाना क्षेत्र के भीमपट्टी बिशुपुर गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई है। उक्त भैंस भीमपट्टी विशुपुर गांव निवासी कोयल गोंड की बताई जाती है। भैंस के मालिक, परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में विद्युत विभाग के हस्तक्षेप पर भैंस के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और भैंस की मौत की रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद मृत भैंस को वहां से हटाया गया। इसके बाद विद्युत व्यवस्था बहाल हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...