Ara News: टीवी ठीक करने में युवक को लगा करंट, भर्ती
आरा, जुलाई 4 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कपुर दियारा गांव में शनिवार को टीवी की मरम्मत के दौरान एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कपुर दियारा निवासी सुरेश कुमार साह (पुत्र भिखारी साह) है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सुरेश कुमार साह अपने घर में खराब टीवी का कनेक्शन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.