आरा, अक्टूबर 29 -- बड़ी मठिया में पत्नी पर चाकू से हमला Ara News: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में बुधवार रात की घटना घायल महिला का एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में बुधवार की रात एक सनकी युवक आपसी झगड़े में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन, पीठ, दोनों हाथ, चेहरे और ललाट सहित अन्य जगहों पर चाकू से वार किया है। इसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी है, जिसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर की 27 वर्षीया पत्नी प्राची कुमारी है। वह वर्तमान क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में किर...