आरा, अक्टूबर 10 -- जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि और गोष्ठी Ara News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर कौशल्या भवन में गोष्ठी का आयोजन आरा, निज प्रतिनिधि। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को मदन जी का हाता स्थित कौशल्या भवन में गोष्ठी का आयोजन कर लोकनायक को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अध्यक्षता समाजसेवी शिवदास सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर थे। संबोधन में प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि जयप्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और संपूर्ण क्रांति के जनक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। संपूर्ण क्रांति का उनका...