आरा, अक्टूबर 25 -- आरा में रक्तदाता संवाद और सम्मान समारोह Ara News: आरएसएस के विद्यार्थी विभाग ने महिला कॉलेज में किया आयोजन रक्तदान को बताया सेवा और राष्ट्रभावना का प्रतीक, युवाओं से की अपील आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी विभाग की ओर से आरा में पहली बार जेन जेड रक्तदाता संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन एमएम महिला कॉलेज में रविवार को किया गया। इसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करना, रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में सेवा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रभावना को बढ़ावा देना था। शुभारंभ दक्षिण बिहार के बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी, डॉ कुमार जितेंद्र, अमरेंद्र राजेश, गुड्डू सिंह बबुआन, विकास कुमार और नरेंद्र प्रताप पालित ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान रक्तदान शिविर...