आरा, अगस्त 25 -- Ara News: आरा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके तहत डीएम मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित मंगलवार की शाम पूरे दल-बल के साथ सड़क पर उतरे। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यातायात थाना से निकला मार्च रामगढ़िया, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, आयरन देवी मंदिर, शीशमहल चौक, शिवगंज, गोपाली चौक, बड़ी मठिया, छोटी मठिया, धर्मन टोला होते नगर थाना क्षेत्र तक गया। उसमें एसडीएम शिप्रा विजय कुमार चौधरी, एसडीपीओ राज कुमार साह और ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी पूरी तत्परता के साथ शामिल रहे, ताकि शहर में सुरक्षा और भाईचारे का माहौल बना रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एसपी के नेत...