Ara News: जीउत-सहतू और जगदीश के शहादत दिवस पर संघर्ष तेज करने का संकल्प
आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: किसान आंदोलन, सामंती शोषण व जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष को किया याद जगदीशपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कुनई गांव में शनिवार को जीउत-सहतू और जगदीश का शहादत दिवस संकल्प व संघर्ष के साथ मनाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकेवल ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य शाहनवाज खान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि जीउत-सहतू की शहादत भोजपुर के ऐतिहासिक किसान आंदोलन, सामंती शोषण, जमींदारी अत्याचार और जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की गौरवशाली विरासत है। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अन्याय, गैरबराबरी, आर्थिक शोषण, सामाजिक भेदभाव और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.