आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: - मुख्य सचिव ने डीएम-एसपी के साथ की समीक्षा, तैयारी तेज - सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना उद्देश्य आरा, हमारे संवाददाता। जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। इस दौरान जनभागीदारी पर जोर रहेगा। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित के साथ सोमवार को इसकी समीक्षा की। इसके बाद डीएम के आदेश पर जिले में इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस दौरान अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, तैयारियों एवं उनके समय से क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों को अपने स्तर पर गतिविधियों के सफल आयोजन ए...