आरा, अगस्त 25 -- Ara News: -सहार, संदेश, चरपोखरी और अगिआंव प्रखंड में बनेंगे भवन आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में चार नये डिग्री महाविद्यालयों का निर्माण कार्य जल्द चिह्नित जमीन पर शुरू करने का आदेश दिया गया। जिले के सहार, संदेश, चरपोखरी और अगिआंव प्रखंड में इसके भवन बनेंगे। यह भी पढ़ें- योजनाओं में तेजी लाएं, लक्ष्य समय पर पूरा करें : मुख्य सचिवमहत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा मुख्य सचिव की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान डीएम मनेश कुमार मीणा ने जानकारी दी कि जिले में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। बताया कि फार्मर रजिस्ट्री, टीबी मुक्त भारत अभियान, नये डिग्री महाविद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्...