आरा, सितम्बर 5 -- Ara News: सोनवर्षा से पीरो और आरा तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां आरा/पीरो/चरपोखरी। शहर समेत जिले भर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: श्रीकृष्ण-सुदामा के निश्छल प्रेम और मित्रता को किया जीवंतजन्मोत्सव का उत्सव चरपोखरी के सोनवर्षा गांव स्थित श्री लक्ष्मीनारायण तोताद्री मंदिर में मठाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के सानिध्य में जन्मोत्सव मनाया गया। बाल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भजन संध्...