आरा, अक्टूबर 24 -- जिले को नशामुक्त बनाने की पहल Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। नारकोटिक्स समन्वय तंत्र की कलेक्ट्रेट में शनिवार को हुई त्रैमासिक बैठक में डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के आदेश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस दौरान जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी व सेवन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिले को मादक पदार्थों की अवैध खेती से मुक्त रखने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं नारकोटिक्स विभाग के पदाधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बच्चों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से ...