आरा, अक्टूबर 27 -- प्रतियोगिता में विद्यालय की दोहरी सफलता Ara News: प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया पीरो का मान पीरो, संवाद सूत्र 2 उच्च विद्यालय पीरो के छात्र-छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल कर नाम रोशन किया है। मंगलवार को डायट पिरौटा में आयोजित जिला स्तरीय रोल प्ले एवं फोक डांस (लोकनृत्य) प्रतियोगिता में इस विद्यालय की दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 2 उच्च विद्यालय पीरो की छात्राओं ने 'हिंसा एवं चोट के खिलाफ सुरक्षा एवं संरक्षण' विषय पर शानदार लोकनृत्य प्रस्तुत किया l प्रस्तुति में गरिमा, खुशबू, खुशी, भारती, श्वेता और किरण ने भाग लिया। शानदार प्रस्तुति की तैयारी विद्यालय की शिक्षिका रागिनी चौधरी, रिंकू कुमारी और विद्यालय के पूर्व छात्र अनूप रौशन ने कराया l र...