आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुइया गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना खेल खेलने से मना करने को लेकर उपजे विवाद में आरोपित ने की मारपीट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुइया गांव में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने खेल रहे बच्चे पर जान मारने की नीयत से रॉड से हमला कर दिया। इसमें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी बच्चा कुइया गांव निवासी विजय प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार है।

घटना का विवरण इस मामले में अंकित कुमार की मां ज्ञांति देवी के बयान पर गांव के ही सिपाही महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो उर्फ बली महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बाली महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अवधे...