आरा, अगस्त 25 -- Ara News: - सांसद ने सिंचाई, बिजली, सड़क, पुल निर्माण की मांग रखी आरा, हमारे संवाददाता। जिले के शाहपुर प्रखंड के जवईनिया के विस्थापितों के पुनर्वास समेत नौ सूत्री मांगों को ले सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें सिंचाई, बिजली, सड़क, पुल निर्माण समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इस दौरान डीएम से इन गंभीर जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के जल्द समाधान की मांग की गई। मांग पत्र में जवईनिया गांव में बाढ़ एवं कटाव से उत्पन्न स्थिति, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने पर रोक, सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति, फसल क्षति के मुआवजा की मांग रखी गई। इस दौरान सांसद ने कहा कि जवईनिया गांव में बांध के निर्माण एवं मरम्मत कार्य...