आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शाहपुर के जवईनिया गांव के विस्थापितों के बीच रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में जवईनिया दामोदरपुर बांध पर आश्रय लिए लोगों के बीच चावल, आटा, दाल और चीनी की राहत किट, पुरुषों के लिए कपड़े और छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल बैग, लोअर-टीशर्ट बांटे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण बाढ़ में लोग जान-माल की बर्बादी से परेशान हैं। कांग्रेस इस मुसीबत में पूरी ताकत से लोगों के साथ खड़ी है। भाजपा दीया जला रही है, हम गरीबों के घर चूल्हा जलाने का काम कर रहे हैं। मौके पर मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, कुमार रोहित, नागेन्द्र मिश्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, आनंद तिवारी, साकेत तिवारी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

घांघर बिंद टोली के ...