Ara News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार
आरा, जुलाई 13 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया के चिरैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। गंभीर रूप से घायल चिरैली गांव निवासी शिवकुमार सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह तथा गामा सिंह हैं। वहीं दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह सहित दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अगिआंव सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौरी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चिरैली गांव निवासी निर्मल सिंह एवं उनके पुत्र मंटू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। चौरी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.