आरा, अक्टूबर 8 -- जमीन के परिचय पत्र को लेकर ग्रामीण पहुंचे अंचल कार्यालय Ara News: सीओ की गैरमौजूदगी पर दिखी मायूसी पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी अंचल कार्यालय में गुरुवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब तीन डिसमिल जमीन के परिचय पत्र एवं उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों की मांग को लेकर करीब 100 ग्रामीण अचानक कार्यालय परिसर में जमा हो गए। अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति की नट उपजाति और मुस्लिम समुदाय के ग्रामीण शामिल थे। ये सभी ग्रामीण फतेहपुर, मोआपकलां, मोआप खुर्द सहित आसपास के कई दूरदराज के गांवों से अपनी जमीन से जुड़ी समस्या का प्रशासनिक समाधान पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। अंचल कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों में सैरून खातून, जैतून खातून, गुड़िया खातून और बिस्मिल्लाह खातून समेत कई अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।...