आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। जनता दल यूनाइटेड ने भोजपुर जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गुड्डू प्रसाद को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर गुड्डू प्रसाद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं बिहार विधान परिषद की सचेतक रीना देवी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा संजय कुमार झा के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद जताया। गोविंद कुमार, बिमल मौआर, शम्भु कुशवाहा, पवन पासवान, अशोक साह, ललन रजक, नवल चंद्रवंशी, विनोद कुशवाहा, देवनारायण यादव, रंजीत पासवान, ललन राम, चंद्रकांत कुशवाहा, राकेश सोनी, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रंजन कुशवाहा अशोक राम सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...