आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी तीन सदस्यीय टीम इफको खाद भंडार के पास आधार केंद्र की मनमानी वसूली की भी होगी जांच जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर रेफरल अस्पताल के नए भवन निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं होने और इफको खाद भंडार के पास संचालित आधार केंद्र में मनमानी वसूली की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री के प्रतिनिधि संजय यादव के लिखित आवेदन पर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू की है।

अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता की जांचभूमि सुधार उपसमाहर्ता की अध्यक्षता में बनी टीम रेफरल अस्पताल के नए भवन निर्माण की गुणवत्ता और प्राक्कलन के अनुरूप कार्य की जांच के लिए एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमरेन्द्र...