आरा, जुलाई 30 -- Ara News: -मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर पंचायत कार्यालय के सभा भवन में मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को बोर्ड की मासिक बैठक हुई। बैठक में उप मुख्य पार्षद धनपुरा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी व सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न सड़कों व नालों के निर्माण प्रस्तावों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। * आवास योजना की किश्तों में तेजी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा में मुख्य मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने बताया गया कि फेज-1.0 के 2805 लक्ष्य के विरुद्ध 2712 लाभुकों को पहली, 2700 को दूसरी और 2260 को तीसरी किश्त मिल चुकी है। फेज-2.0 ...