आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: भगवान सिंह की पहल पर विधायक निधि से एक लाख की मदद रामलीला के लिए बनारस से आई नई पोशाक और रंगमंच सामग्री जगदीशपुर, निज संवाददाता। वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक धरती पर रामलीला की सांस्कृतिक परंपरा इस बार नए रंग-रूप के साथ जीवंत होगी। साकेत कला कुंज रामलीला मंच समिति के अनुरोध पर जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने विधायक निधि से एक लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की है। इससे कलाकारों के लिए बनारस से नई पोशाक और आवश्यक रंगमंच सामग्री मंगाई गई है। जगदीशपुर किला मैदान में आगामी नवमी को रामलीला का मंचन होगा। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा इसका उद्घाटन करेंगे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामलीला : जनकपुरी का लगाया बाजार,लक्ष्मण परशुराम में हुआ संवाद रामलीला यहां केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोककला, संस्कार और सांस्कृतिक व...