आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: सनातनी सेना ने भव्य पंडाल में स्थापित की भगवान गणेश की प्रतिमा, पट खुलते ही जुटे श्रद्धालु आज मंगलवार शाम होगी महाआरती, बुधवार को वैदिक रीति से प्रतिमा का विसर्जन जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला गेट चौराहे के समीप श्री सनातनी सेना की ओर से भव्य पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आस्था और उल्लास के बीच 20वें गणपति महोत्सव का शुभारंभमहाआरती और विसर्जन सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का पट दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पंडाल में प्रसाद का वितरण भी...