आरा, अगस्त 2 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता नगर पंचायत जगदीशपुर और गोपाल के बथान क्षेत्र के लोगों को सोमवार को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 11 केवी टाउन फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस, जर्जर तारों के बदलाव और पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मंगरी चौक से चौरसता तक वर्षों पुराने और जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। मानसून के दौरान हादसों की आशंका, बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या को देखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली लाइन से सटकर बढ़ी पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और फीडर का तकनीकी मेंटेनेंस भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

हिंदी ...