आरा, सितम्बर 29 -- Ara News: -विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के गुर सिखाये गये -उद्योग विभाग के अधिकारियों ने दी स्टार्टअप के विकास की जानकारी आरा, निज प्रतिनिधि। जगजीवन कॉलेज आरा के स्टार्टअप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने व्यावसायिक विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए मार्गदर्शन देना था。

उद्योग विभाग की भागीदारी कार्यक्रम में उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्वेता कुमारी, स्वर संगम एवं महाप्रबंधक निखिल कश्यप उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं, व्यवसाय की संभावनाओं तथा स्टार्टअप के विकास के लिए उपलब्ध सहयोग एवं सुविधाओं की जा...