आरा, जुलाई 16 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के जगजीवन कॉलेज में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से संचालित ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2026 का सफल आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- DU के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 22 जुलाई तक करें आवेदन; लाखों में होगी सैलरीकार्यक्रम का संचालन अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या ने की, जबकि संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका जुली कुमारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यह प्लेसमेंट ड्राइव इन्फोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत लर्नेट स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड और जगजीवन कॉलेज के प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावध...