Ara News: छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं? न चूल्हा जल रहा, न सोने की जगह
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: बाढ़-कटाव से विस्थापित आरती देवी का छलका दर्द जगदीशपुर। बिना किसी चेतावनी के उफान पर आई छेर नदी ने शहीद भरत नगर जवर्ईनिया गांव को अपने आगोश में ले ली है। स्थिति यह है कि बिना बरसात के ही गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। चारों तरफ फैला मटमैला पानी और घरों के भीतर तैरते बर्तन ग्रामीणों की बेबसी की कहानी बयां कर रहे हैं। गोद में मासूम बच्चे को लिए आरती देवी बिलखती हुई नजर आईं। घर के चारों तरफ घुटने तक पानी भरा हुआ है। अपनी आपबीती सुनाते हुए आरती देवी ने रूंधे गले से कहा-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं? घर में सब जगह पानी भर चुका है। खाना पकाने के लिए न सूखी लकड़ियां बची हैं और न ही चूल्हा जलाने को कोई सूखा स्थान। घर के भीतर इतना पानी है कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर रात में कहां सोएं, कुछ समझ में नहीं आ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.