आरा, जुलाई 22 -- Ara News: जगदीशपुर/ शाहपुर] निज संवाददाता( लगातार हो रही बारिश के बीच छेर नदी का उफान शाहपुर-बनाही पथ के रूद्रनगर स्थित निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन पर भारी पड़ गया है। तेज बहाव के कारण डायवर्सन पूरी तरह पानी में डूब गया है। ग्रामीण कार्य विभा की ओर से आवागमन बहाल करने के लिए बिछाई गई 600 एमएम ब्रिक बैट और बोल्डर की दूसरी परत भी नदी की तेज धारा में समा गई। इसके साथ ही पिछले दो दिनों से डायवर्सन बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 20 से 25 हजार लोगों का शाहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया है। छेर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से डायवर्सन पर सामान्य जमीन की सतह से करीब 15 फीट ऊपर पानी बह रहा है। तेज धारा के कारण मौके पर डाली जा रही निर्माण सामग्री भी टिक नहीं पा रही है। विभागीय अधिका...