आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से तमंचा तान दिया गया। हालांकि मौका देख दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के हाथ से तमंचा छीन लिया। इससे कोई अप्रिय वारदात नहीं हो सकी। घटना मंगलवार की शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कट्टा जब्त कर लिया। इस संबंध में दुकानदार की ओर से गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार को वे अपनी दुकान पर थे। तभी आरोपितों की ओर से उनकी लड़की के साथ छेड़खानी की गई थी। शाम में वे दुकान से लौटे और आरोपितों से पूछताछ करने गए, तो झड़प हो गई। उसी दौरान आरोपितों की ओर से उन पर कट्टा तान दिया गया। लेकिन, समय रहते उससे कट्टा छीन...