आरा, सितम्बर 1 -- Ara News: रालोमो छात्र इकाई ने वीकेएसयू अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा और भोजपुर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार की घोषणा की आरा, निज प्रतिनिधि । छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को कतीरा मोड़ स्थित पुराने कैंपस के राधा कृष्ण सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अमरेंद्र मोहन पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश मौर्य, संगठन प्रभारी बख्तियार अहमद राजा और प्रदेश प्रधान महासचिव रजनीश सिन्हा मौजूद रहे।

छात्र संवाद कार्यक्रम इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वीर कुंवर सिंह...