Ara News: छठ घाट की तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा, सफाई कर्मियों ने सुनाई वेतन-मानदेय की पीड़ा
आरा, नवम्बर 9 -- छठ घाट निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों ने रखीं समस्याएं Ara News: दो महीने तक भुगतान में देरी और कम मानदेय की शिकायत पर मंत्री ने दिया यथासंभव निदान व पहल का भरोसा जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को ऐतिहासिक शिवजी पोखरा स्थित मुख्य छठ घाट का निरीक्षण कर साफ-सफाई, घाटों की व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री को देखकर नगर पंचायत के महिला सफाई कर्मी उनके पास पहुंचे और एकजुट होकर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने उनकी बातें गंभीरता से सुनीं और यथासंभव निदान कराने के साथ आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। करीब 30 से 35 महिला सफाई कर्मियों ने मंत्री को बताया कि 104 सफाई कर्मियों, 18 सुपरवाइजरों और आठ ड्राइवरों ने वेतन भुगतान में दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.