आरा, जुलाई 18 -- Ara News: -सहार मुख्यालय की उपेक्षा का लगाया जा रहा आरोप सहार,संवाद सूत्र। सहार प्रखंड मुख्यालय की बजाय चौरी गांव में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलकर उसका उद्घाटन किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के प्रबुद्धजन, शिक्षाप्रेमी और जनप्रतिनिधियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

सहार में कॉलेज की आवश्यकता भाकपा माले नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सहार प्रखंड प्रमुख मदन सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय को सहार की बजाय चौरी गांव में संचालित करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहार प्रखंड की जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए यह निर्णय लिया गया है, जबकि सहार में महाविद्यालय के लिए पर्याप्त संसाधन और भूमि उपलब्ध है और यहां पहले से कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। उन्होंने ...