आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोना टोला निवासी पिंटू पासवान के पुत्र लालबाबू पासवान और शिवपुरी छपरा निवासी राजकिशोर शर्मा के पुत्र विकास शर्मा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...